सड़क पर मामूली बात बनी संग्राम, बीच बाजार दो पक्षों में चले लात-घूंसे...
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना का वीडियो सामने आने के बाद झांसी रोड पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल विवाद की वजह और दोनों पक्षों की भूमिका की जांच की जा रही है।