सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा थाना कोतवाली देहात पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम लिया गया-
➡️ अर्दली रूम के दौरान विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने, विवेचना में साक्ष्यों का समुचित संकलन करने तथा अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार से संबंधित प्रकरणों तथा अन्य संवेदनशील मामलों की विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए गए।
➡️ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा विवेचकों को विवेचना संबंधी अभिलेखों को अद्यतन रखने, न्यायालय से संबंधित कार्यवाही समय से पूर्ण करने तथा पीड़ितों/वादीगण से नियमित संवाद बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ साथ ही विवेचना की गुणवत्ता में सुधार, दोषियों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन तथा न्यायालय में सशक्त पैरवी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।