गावां: गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़
Gawan, Giridih | Apr 4, 2026 गावां में इन दिनों गैस एजेंसी के बाहर गैस टंकी लेने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। इस भीषण गर्मी व चिलचिलाती धूप में उपभोक्ता लाइन में लगे हुए नजर आ रहे हैं। बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र से आए उपभोक्ता सुबह से ही गैस टंकी लेकर पहुंच जा रहे हैं और नंबर लगा कर गैस टंकी खरीद रहे हैं।