हाथरस: सदर के मोहल्ला बाला पट्टी में कूड़े को लेकर पड़ोसियों में हुई मारपीट, एक पक्ष के पिता और दो बेटियां घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाला पट्टी में कूड़े को लेकर आज दिन बुधवार को पड़ोसियों में जमकर मारपीट हो गई ! दोनों तरफ से चले लाठी डंडों में एक पक्ष के एक पिता एवं उसकी दो बेटी सिर में डंडा लगने से घायल हो गई! अचानक से हुई मारपीट से मोहल्ले में हड़कंप मच गया ! इसी क्रम में तीनों घायलों ने थाने में मदद की गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की है!