हाथरस: हाथरस गेट थाना के गांव नगला कुंवर जी में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने 2 को गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी झोपड़ी के पास गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई! जिससे कि गांव में अच्छा खासा हंगामा हो गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में मारपीट एवं हंगामा कर रहे दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर शांति भंग में आज दिन बुधवार को चालान किया है!