हाथरस: सदर क्षेत्र के बी एच मिल के पास शराब पीने से मना करने पर युवक को दबंगों ने जमकर पीटा, थाने में की गई शिकायत
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बी एच मिल के पास कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा शराब पीने की मना करना युवक साहिल को भारी पड़ गया ! दबंगों ने गाली गलौज देते हुए युवक को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया! अचानक से हुई मारपीट को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई! घायल युवक के द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!