उत्तराखंड के लालकुआं स्थित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रुद्रपुर की डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
.
.
.
.
#LalkuanNews #RoadAccident #UttarakhandNews #Rudrapur #CarBikeAccident #NHPBharat