उत्तर प्रदेश के आगरा में बिजली कटौती की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ एसके अंसारी पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से उन्हें निर्धारित 10 घंटे की जगह महज 2 घंटे बिजली मिल रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीण एसडीओ के कार्यालय पहुंचे थे। मामले में संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।
.
.
.
.
#AgraNews #ElectricityDepartment #PowerCut #FarmersProblem #UPNews #NHPBharat