सादुलशहर: दलियांवाला गांव में 40 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सादुलशहर के दलियांवाला गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 नशीली गोलियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। लालगढ़ थाना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान आरोपी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 40 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं एवं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।