सादुलशहर: कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने सादुलशहर में आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र आज सादुलशहर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में श्रीगंगानगर लोकसभा प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने, इसको लेकर सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करेंगे।