सादुलशहर: सादुलशहर के वार्ड नंबर 4 में अत्यधिक नशा करने से युवक की मौत पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
सादुलशहर के वार्ड नंबर 4 में अत्यधिक नशा करने से एक युवक की मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बनवारी लाल ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका भाई नशा करने का आदी था।अत्यधिक नशा करने से उसके भाई की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।