सादुलशहर: सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गाँव कालवासिया में विधायक ने की जनसुनवाई
सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव कालवासिया में विधायक गुरवीर बराड के द्वारा आज जनसुनवाई की गयी। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सड़क सिंचाई पानी पैयजल की समस्याएं विधायक को बताई गई। जिस पर विधायक ने सरकार से वार्ता कर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।