सादुलशहर के कालवासिया गांव से एक युवती लापता हो गई। इस मामले में पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज की है। सादुलशहर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गई। कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन पुत्री का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।