बहराइच: मोहतमपुरवा के पास शहर से सामान लेकर जा रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, व्यक्ति की हुई मौत
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहतमपुरवा के पास शहर से सामान लेकर जा रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी थी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आ ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।