बहराइच: महेशपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। हरदी पुलिस ने बताया कि जाच जारी है।