बहराइच: नौवा कोडर इलाके के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
भिनगा थाना के नौवा कोडर इलाके के युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसे इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को PM के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को शव का PM कराया जा रहा है।