बहराइच: बहराइच जिले में दीपावली पर्व के लिए 37 एम्बुलेंस अलर्ट मोड पर
जिले में बृहस्पतिवार को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। आतिशबाजी व पटाखे को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले की 37 एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यह सभी एंबुलेंस दीपावली पर्व पर जिले में चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट वाले स्थान व मेडिकल कॉलेज में रिजर्व रहेगी यदि कहीं घटना दुर्घटना होती है तो तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। जानकारी प्रोग्राम मैनेजर ने दी।