बहराइच: तिरछा इलाके के व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
श्रावस्ती जिले के तिरछा गांव निवासी व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। वही शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।