बहराइच: काहारनपुरवा के पास ट्रक ने टेंपो को मारी ठोकर, टेंपो चालक घायल, इलाज जारी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच सीतापुर मार्ग के काहारनपुरवा के पास तेज रफ्तार तक ने टेंपो को ठोकर मार दी। इस हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं टेंपो चालक की हालत स्थिर बनी हुई है। गांव से वापस घर आ रहा था टेंपो चालक।