हरिद्वार: भीमगोड़ा में रामलीला मंचन के दौरान पंडाल में हमला करने वाले 4 गिरफ्तार, 7 नाबालिगों को पुलिस ने लिया संरक्षण में
भीमगोड़ा में रामलीला के मंचन के दौरान बैंगन गैंग ने पंडाल में लोगों पर लाठी डंडों और तलवारों के साथ हमला किया था। बैंगन गैंग की क्षेत्र के युवाओं से इस्कॉन मंदिर के पास मारपीट हुई थी, बताया जा युवा रामलीला के पंडाल में जा छिपे जिसके चलते बैंगन गैंग ने पंडाल में धावा बोल दिया। खड़खड़ी पुलिस ने शनिवार रात करीब 12 बजे 4 को गिरफ्तार और 7 को संरक्षण में लिया है।