हरिद्वार: जगजीतपुर में शराब के ठेके के पास आया जंगली हाथी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो; वन विभाग की नाकामी
हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित शराब के ठेके के पास फिर से जंगली हाथी आ धमका। शनिवार रात को आबादी में हाथी आने से अफरा तफरी मच गई। लक्सर हरिद्वार मार्ग पर दोनों तरफ जाम की स्तिथि पैदा हो गई। आपको बता दें कि रोजाना हाथियों का झुंड आबादी में घुस रहा है मगर वन विभाग इन्हे रोकने में नाकाम है। बीती रात भी जगजीतपुर क्षेत्र में एक जंगली हाथी आने से अफरा तफरी मच गई थी।