पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद के जिला प्रमुख बनने पर मुस्लिम समाज ने किया भव्य इस्तकबाल
जामा मस्जिद के सम्मुख साफा, शॉल एवं गुलपोशी कर दी मुबारकबाद; समाज के गणमान्य लोगों ने जताई खुशी
बाड़मेर। पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद के जिला प्रमुख बनने पर मुस्लिम समाज शहर बाड़मेर की ओर से स्थानीय जामा मस्जिद के सम्मुख उनका भव्य इस्तकबाल एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों एवं मोमीन भाइयों ने साफा, शॉल एवं गुलपोशी कर उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद पेश की।
Barmer, Barmer | Nov 27, 2026