लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र में सचिन हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार
लखीसराय। कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव टोला निवासी सचिन कुमार हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की दोपहर 12,30 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल भी बरामद किया है।