हथुआ: प्रखंड के सभी विद्यालयों को वाद्य यंत्र मिले, पर संगीत शिक्षक नहीं
सरकारी विद्यालयों में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों को बड़ी संख्या में वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन प्रशिक्षित संगीत शिक्षकों के अभाव में इनका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। परिणामस्वरूप लाखों रुपये की लागत से उपलब्ध कराए गए उपकरण अधिकांश विद्यालयों में रखे हुए हैं और छात्र-छात्राएं इनके उपयोग की प्रतीक्षा है।