हसपुरा: अहियापुर में संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन, शिविर में आनंद का हुआ निष्पादन
हसपुरा तहसील के अहियापुर में गुरूवार को संत रविदास जी जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र पर मालार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बीईओ रंजीत कुमार व मुखिया अजीत कुमार उर्फ़ चुनु शर्मा ने शिविर के उदेश्य पर प्रकाश डाला।