लखीसराय: नया बाजार: किऊल नदी में महा विष्णु यज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में, मंडप सज-धज कर तैयार
लखीसराय: नया बाजार स्थित किऊल नदी तट पर आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 महा विष्णु यज्ञ को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शनिवार से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन के लिए भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण कर उसे आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा जा रहा है।शुक्रवार की दोपहर 12:30 पर स्थानीय कारीगरों के द्वारा रंग रोमन का कार्य करते देखा गया।