कोयल घाटी की तरफ जाने वाले सावधान। देख ले यह ट्रैफिक जाम का नजारा। विकास कार्य के चलते सड़क खुदाई बन रही कारण। एंबुलेंस भी जाम में फंसी।
खबर सार: ऋषिकेश में इन दिनों सीवर लाइन और बिजली की लाइन भूमिगत करने के लिए जगह-जगह खुदाई का काम चल रहा है। यह खुदाई का काम अब कोयल घाटी के पास शुरू हुआ है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है। खास बात यह है कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले जिम्मेदार होमगार्डस को कुंभ मेले की ड्यूटी में भेज दिया गया है। जिनकी कमी के चलते यह व्यवस्था और ज्यादा बेपटरी हो रही है। स्क्रीन पर दिखाई दे रही सभी वीडियो बीते सोमवार की है।