गंगा स्नान के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अनोखा और दिलचस्प अंदाज देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी सिर्फ धार्मिक आयोजन में शामिल ही नहीं हुए, बल्कि जलेबी बनाते हुए भी नजर आए। मुख्यमंत्री को कड़ाही के सामने जलेबी बनाते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उनका यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। गंगा स्नान के मौके पर मुख्यमंत्री का यह अलग अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रहा है।