हरिद्वार: हल्द्वानी में हिंसा के बाद SSP परमेंद्र डोभाल ने किया जिले में हाई अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई चौकसी
हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुए हमले के बाद भड़की हिंसा की चिंगारी के चलते हरिद्वार पुलिस भी अलर्ट हो गई है। SSP परमेंद्र डोभाल ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सटे देहात क्षेत्र के तमाम अपराधिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। वहीं अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है।