हरिद्वार: बहादराबाद थाना पुलिस ने क्षेत्र से तमंचों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
बहादराबाद थाना पुलिस ने आज क्षेत्र से चेकिंग के दौरान तमंचे लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।