हरिद्वार: सुभाषनगर में PAC गेट के पास से एक शराब तस्कर को ज्वालापुर पुलिस ने 50 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को गुरुवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। PAC गेट के पास शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी प्रेम सिंह गुसाईं को ज्वालापुर पुलिस ने 50 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सुभाषनगर क्षेत्र में PAC गेट के पास लंबे समय से अवैध शराब की तस्करी की सूचना ज्वालापुर पुलिस को मिल रही थी जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।