हरिद्वार: SP सिटी स्वतंत्र कुमार पहुंचे थाना बहादराबाद, शस्त्र लाइसेंस की सूची अपडेट करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
गुरुवार को बहादराबाद थाना पहुंचे SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस की सूची तत्काल अपडेट करने और क्षेत्र में अपराधिक तत्वों की पहचान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारी बैरक और माल खाने का भी निरीक्षण किया।