हरिद्वार: उत्तराखंड से एकमात्र ज्वालापुर के जीजीआईसी कॉलेज को यूनेस्को और जलशक्ति मंत्रालय द्वारा दिया गया राष्ट्रीय पुरुस्कार
हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित गवर्मेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय और यूनेस्को द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल को पुरस्कार दिया। इस कैटेगरी में पुरस्कार पाने वाला जीजीआईसी ज्वालापुर प्रदेश का एकमात्र स्कूल है।