हरिद्वार: विकास प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही दिन में श्रवणनाथ नगर में सील किए पांच अवैध निर्माण
गुरुवार को भी विकास प्राधिकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी रही। एक ही दिन में विकास प्राधिकरण ने श्रवणनाथ नगर में हो रहे पांच अवैध निर्माणों को सील कर दिया। निर्माणकर्ताओं को हिदायत दी गई है कि वे सील ना तोड़े नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के AE टीपी नौटियाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है।