Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
सम्मान
mukesh77617
ब्रेकिंग न्यूज़ केदारनाथ : केदारनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट, ठंड से बचने के लिए प्रशासन कर अलाव की व्यवस्था
Pauri, Garhwal
| Oct 21, 2026
MORE NEWS
पौड़ी में बनेगा इको एडवेंचर पार्क, रोमांच और पर्यटन का नया केंद्र होगा विकसित
Pauri, Garhwal | Oct 21, 2026
जनपद मुख्यालय स्थित इको एडवेंचर पार्क को जिला योजना के माध्यम से साहसिक पर्यटन के प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जा रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने निर्माणाधीन पार्क का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूरा कर पार्क का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क में साहसिक गतिविधियों के साथ बच्चों के मनोरंजन, परिवारों के लिए सुविधाजनक वातावरण और पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए आवश्यक जनसुविधाएं विकसित की जाएं, ताकि पौड़ी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने पार्किंग के नीचे बन रहे टिकट काउंटर को दो सप्ताह में पूरा करने, बैठने के लिए बेंच लगाने, खाली स्थानों पर फूल-पौधे विकसित करने, वृक्षों को आकर्षक रंगों से सजाने तथा रास्तों पर रंग-रोगन एवं रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चहारदीवारी पर सुरक्षा के लिए कांटेदार तार लगाने, आवश्यक स्थानों पर साइनेज स्थापित करने तथा बच्चों के झूले और ओपन जिम के उपकरण लगाने को कहा। निर्माणाधीन कैफे का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने दीवारों एवं फर्श को टिकाऊ बनाने, सीलन से बचाव के कार्य समय पर पूरा करने तथा लकड़ी का फर्नीचर लगाने और कैफे की साज-सज्जा आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। एडवेंचर गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों को पौड़ी एवं पालकोट स्थित इको एडवेंचर पार्कों का निरीक्षण कर आवश्यक जांच करने को कहा। साथ ही विद्युत पोल लगाने और कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि गतिविधियों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो सके। जिलाधिकारी ने पार्किंग सुविधा बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, संबंधित निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा निर्माण, सौंदर्यीकरण, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क के विकसित होने से पौड़ी को नया पर्यटन आकर्षण मिलेगा और स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को प्रकृति के बीच मनोरंजन व रोमांच का बेहतर अनुभव मिलेगा। निरीक्षण के दौरान वन पंचायत पौड़ी-कांडई के सरपंच बकुल रावत, पंच नरेंद्र नेगी, सुनील नेगी, संतन सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई धीरज सैनी, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, एबीडीओ धनपाल नेगी, कनिष्ठ अभियंता वीबीजीरामजी उपेंद्र शाह सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Pauri, Garhwal | Oct 21, 2026
शादी समारोह में मिले हरक सिंह रावत और रमेश पोखरियाल निशंक, श्रीकोट-श्रीनगर की गलियों में स्कूटर पर घूमने के पुराने दिन किए याद
Pauri, Garhwal | Oct 21, 2026
#पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद हुई लापता युवती #कोटद्वार से जम्मू तक तलाश, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने परिजनों से मिलाया कोटद्वार में माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकली युवती जम्मू रेलवे स्टेशन पर सकुशल बरामद कर ली गई। पौड़ी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से युवती का पता लगाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस और जीआरपी के सहयोग से उसे सुरक्षित बरामद किया। युवती के परिजनों ने 18 अक्टूबर को कोतवाली कोटद्वार में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को तलाशा और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 👏 पौड़ी पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच से युवती की सकुशल घर वापसी संभव हुई। #PauriPolice #KotdwarPolice #PauriGarhwal #UttarakhandPolice #Kotdwar #PoliceAction #पौड़ीपुलिस #कोटद्वार
Pauri, Garhwal | Oct 21, 2026
#सियासत में धुर विरोधी, रामलीला के मंच पर साथ-साथ! 🎭 राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता अपनी जगह, संस्कृति और परंपराएं अपनी जगह! श्रीनगर गढ़वाल की रामलीला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एक मंच पर नजर आए। दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी। मतभेद राजनीति में, मेल-मिलाप संस्कृति के मंच पर! 🙏 #श्रीनगररामलीला #गणेशगोदियाल #धनसिंहरावत #उत्तराखंडसियासत #PahadKhabarsarLive
Pauri, Garhwal | Oct 21, 2026
अंकिता भंडारी हत्याकांड में CBI जांच और VIP की भूमिका की जांच की मांग बंगाली कोठी चौक पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व के पुतला दहन के साथ प्रदर्शन
Pauri, Garhwal | Oct 20, 2026
2027 चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक मुकेश कोली, गांव-गांव पहुंचकर टटोल रहे जनता का मन। पौड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनावी मैदान में दावेदारी मजबूत करने के लिए विभिन्न नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व विधायक मुकेश कोली भी लगातार गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय मुकेश कोली ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ उनके समाधान का भरोसा भी दिला रहे हैं। वहीं, भाजपा हाईकमान की नजर भी नेताओं की सक्रियता, जनसंपर्क और क्षेत्र में उनकी पकड़ पर रहने की संभावना है।
Pauri, Garhwal | Oct 20, 2026
दशहरे पर नन्ही बच्चियों की अनूठी पहल, रावण दहन कर दिया बुराई मिटाने का संदेश। #trendingnow #ViralReelsChallenge
Pauri, Garhwal | Oct 20, 2026