विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने क्षेत्र में हो रहे अवैध मेसेनरी स्टोन खनन का गंभीर मामला राजस्थान विधानसभा में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है और पर्यावरणीय संतुलन भी बिगड़ रहा है।