भानपुरा: दूध के दामों में बढ़ोतरी पर डेयरी व्यवसायियों की बैठक, सर्वसम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
तहसील क्षेत्र के सभी पशुपालक एवं दूध डेयरी व्यवसायियों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को फूटा गणेश जी मंदिर, भानपुरा में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में डेयरी व्यवसायी एवं पशुपालक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य दूध के भाव में बढ़ोतरी को लेकर चर्चा करना तथा व्यवसायियों की एकता एवं हितों को लेकर आवश्यक निर्णय लेना रहा।