Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh

1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों में पैरोल से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे आरोपी के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट एवं वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 30 जुलाई को थाना इंचार्ज बड़ीसादड़ी उपनिरीक्षक बाबूलाल मय जाप्ता सर्कल गश्त एवं नाकाबंदी पर थे। इस दौरान सरथला तिराहे पर निकुंभ की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक कार को सरथला गांव की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन आगे लगाकर कार को रुकवा लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोगाराम पुत्र हीराराम कलवानिया जाट उम्र 32 साल निवासी खार की बेरी, आडेल थाना सदर बाड़मेर, आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हीराराम पुत्र सताराम जाणी जाट उम्र 29 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुम्माराम पुत्र रूपाराम भांबु जाट उम्र 32 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में बने गुप्त खाने (स्कीम) से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अवैध अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

MORE NEWS

*महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन*

*सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।*

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की

*महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन* *सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।* चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई 2026। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की

Chittorgarh, Rajasthan | Jul 31, 2026

Chittorgarh, Rajasthan | Jul 31, 2026

वारंटी में खराब कार का गेट कांच नहीं बदलना कंपनी को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश

चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वारंटी अवधि के दौरान नई कार के गेट का कांच खराब होने के बावजूद उसे न तो ठीक करने और न ही बदलने को सेवा में कमी मानते हुए कार कंपनी के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

आयोग के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल एवं सदस्य हर्ष अरोरा ने रिनॉल्ट अर्गस प्राइवेट मोटर्स लिमिटेड, भीलवाड़ा को आदेश दिया कि परिवादी की कार के ड्राइवर साइड गेट का खराब कांच एक माह के भीतर निःशुल्क नया लगाकर कार सात दिनों के भीतर सुपुर्द की जाए। साथ ही दो माह के भीतर परिवादी को अधिवक्ता शुल्क एवं परिवाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी अदा किए जाएं।

प्रकरण के अनुसार गंगरार तहसील के रायपुरिया निवासी भंवरलाल सुथार ने अधिवक्ता रतन कुमावत एवं खुमराज कुमावत के माध्यम से आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा स्थित रि�

वारंटी में खराब कार का गेट कांच नहीं बदलना कंपनी को पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश चित्तौड़गढ़, 31 जुलाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वारंटी अवधि के दौरान नई कार के गेट का कांच खराब होने के बावजूद उसे न तो ठीक करने और न ही बदलने को सेवा में कमी मानते हुए कार कंपनी के खिलाफ महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग के अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल एवं सदस्य हर्ष अरोरा ने रिनॉल्ट अर्गस प्राइवेट मोटर्स लिमिटेड, भीलवाड़ा को आदेश दिया कि परिवादी की कार के ड्राइवर साइड गेट का खराब कांच एक माह के भीतर निःशुल्क नया लगाकर कार सात दिनों के भीतर सुपुर्द की जाए। साथ ही दो माह के भीतर परिवादी को अधिवक्ता शुल्क एवं परिवाद व्यय के रूप में 5,000 रुपये भी अदा किए जाएं। प्रकरण के अनुसार गंगरार तहसील के रायपुरिया निवासी भंवरलाल सुथार ने अधिवक्ता रतन कुमावत एवं खुमराज कुमावत के माध्यम से आयोग में परिवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा स्थित रि�

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 31, 2026

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रूपरेखा

चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ की जिला महिला बैठक का आयोजन सांवलियाजी (भादसोड़ा) में जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 30 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले से अधिकाधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले की प्रत्येक तहसील से महिला किसान भाग लेंगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सभी तहसीलों की महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं।

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तार से चर्

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रूपरेखा चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ की जिला महिला बैठक का आयोजन सांवलियाजी (भादसोड़ा) में जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 30 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले से अधिकाधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले की प्रत्येक तहसील से महिला किसान भाग लेंगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सभी तहसीलों की महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तार से चर्

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 31, 2026

🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?

🚨 बड़ी ब्रेकिंग: शक्ति, भक्ति, त्याग और बलिदान की पावन धरा चित्तौड़गढ़ से सनसनीखेज खबर! शंभूपुरा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर परबू सिंह के बीच हुई मुठभेड़, चली गोलियां, पैर में लगी गोली, पूरे जिले में हाई अलर्ट... जानिए आखिर क्या हुआ?

Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 31, 2026

1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम व कार जब्त, दो पैरोल से फरार आरोपी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी विभिन्न एनडीपीएस प्रकरणों में पैरोल से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे आरोपी के विरुद्ध भी एनडीपीएस एक्ट एवं वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गजेन्द्र सिंह जोधा तथा वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी हरिशचन्द्र सिंह के सुपरविजन में 30 जुलाई को थाना इंचार्ज बड़ीसादड़ी उपनिरीक्षक बाबूलाल मय जाप्ता सर्कल गश्त एवं नाकाबंदी पर थे। इस दौरान सरथला तिराहे पर निकुंभ की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक कार को सरथला गांव की ओर मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन आगे लगाकर कार को रुकवा लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोगाराम पुत्र हीराराम कलवानिया जाट उम्र 32 साल निवासी खार की बेरी, आडेल थाना सदर बाड़मेर, आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हीराराम पुत्र सताराम जाणी जाट उम्र 29 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कुम्माराम पुत्र रूपाराम भांबु जाट उम्र 32 साल निवासी खारिया तला, थाना बाड़मेर ग्रामीण बताया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में बने गुप्त खाने (स्कीम) से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। अवैध अफीम एवं तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अवैध अफीम की खरीद-फरोख्त एवं तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। - Chittaurgarh News