रसड़ा: नगरा विद्युत कार्यालय में सार्वजनिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बिजली कटौती और आपूर्ति सुधार पर हुई चर्चा
Rasra, Ballia | May 22, 2026 विद्युत आपूर्ति और रात्रिकालीन कटौती से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विद्युत कार्यालय नगरा परिसर में सार्वजनिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसे लेकर शाम 4 बजे तक कार्यालय पर काफी गहमा गहमी रही। बैठक में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान को लेकर अधिकारियों ने आवश्यक पहल का भरोसा दिया।