डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर अति नक्सल प्रभावित इलाका यदुनाथपुर के जंगली व पहाड़ी इलाके में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Dehri, Rohtas | May 17, 2024 एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस तथा एसएसबी के जवानों के द्वारा पहाड़ी तथा जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अति नक्सल प्रभावित इलाका यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलदुरिया सहित पहाड़ी तथा जंगल के इलाके में SSB व जिला पुलिस के जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस एलर्ट है।