डेहरी: RPF ने रेलवे स्टेशन डेहरी से शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार, चोरी किए गए 12 एंड्राइड मोबाइल बरामद
Dehri, Rohtas | May 16, 2024 रेलवे स्टेशन से RPF ने एक शातिर महिला चोर को चोरी के 12 एड्रॉयड फोन के साथ गिरफ्तार कियाहै। आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगमन के बाद एक महिला को संदिग्ध हालत में देखा गया जो टीम को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन महिला कांस्टेबल ने किसी तरह पकड़ लिया वही तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के 12 एंड्राइड फोन बरामद किए गए।