डेहरी: डेहरी सहित विभिन्न इलाकों से फरार चल रहे 23 आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न जगहों से किया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | May 17, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस विशेष छापेमारी अभियान चला रही है। डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 23 आरोपियों को टीम ने विभिन्न क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान देसी शराब 107 लीटर व 7.2 लीटर विदेशी शराब तथा महुआ फूल 1885 किलोग्राम बरामद की गई है वही 580 वाहनों की जांच के क्रम में 333500 का जुर्माना भी किया गया