डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर डालमियानगर हाई स्कूल के कैम्पस में BDO ने प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक, दिए कई अहम निर्देश
Dehri, Rohtas | May 17, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर सभी निर्धारित बूथों पर मतदाताओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर हाई स्कूल डालमियानगर में सभी विधालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता डेहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने की. इसमें मतदान केंद्र वाले सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापको को वोटर के लिएआवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने को निर्देश दिए गए।