केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा धरौरा निवासी व्यक्ति ने दबंग द्वारा पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा धरौरा निवासी अनिल कुमार दूबे ने अपने दबंग पट्टीदार पर अबैध असलहो के कारोबार करने के साथ जान से मारने के लिये हाथ में कट्टा लेकर आतंकित करने का आरोप लगाते हुये पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।पुलिस ने मामले में गाँव के दुजेंद्र दूबे पुत्र भैरोनाथ दूबे के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।