केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव में दो मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना
गांव के शिवमंदिर व श्री बिरनिया बाबा मंदिर में रोज सुबह शाम भक्तो की भीड़ लगी रहती है शाम को मंदिर से पूजा पाठ कर ग्रामीण अपने घर चले गए। आधी रात बाद चोर शिवमंदिर में घुस मंदिर से एक बड़ा घंटा, लगभग बीस से पच्चीस छोटी घंटी, पीतल का तवा व रुद्राभिषेक पीतल का श्रृंगी चोरी करने के बाद बगल में स्थित श्री बिरनिया बाबा मंदिर में घुस सभी सामान उठा ले गए ।