केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकदी सहित लाखों के गहने किए पार
बलरामपुर गांव निवासी हरि प्रसाद सिंह घर पर अपनी पोतियों के साथ घर पर रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सभी लोग सो गए। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर कमरों में घुसे और आलमारी व बॉक्स में रखे गहने कान का झुमका, दो अंगूठी, दो चेन, मांगटीका, नथिया, सभी सोने के चार सिक्का लक्ष्मी गणेश, चार सिक्का सादा व सत्रह हजार नकद चुरा ले गए।