केराकत: चंदवक थाना क्षेत्र के नारेपार के पास स्कूटी से गिरकर अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत
नारेपार की निकट एक व्यक्ति स्कूटी चलाकर जा रहा जो किसी कार्य के लिए निकला था जो स्वयं ही गिर गया। गिरने से सिर मे भारी चोट लगने के वजह से अधेड़ व्यक्ति विधार्थी राम पुत्र स्व भोभल राम की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने देखा तो डायल 108 पर काल कर एंबुलेंस को बुलाया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरीबारी ले गए जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।