केराकत: गंगौली गांव के पास रेल मार्ग पर मिला बालिका का शव, पुलिस जांच में जुटी
औडिहार जौनपुर रेल मार्ग पर केराकत क्षेत्र में गंगौली गांव के पास सुबह 10 बजे के करीब ग्रामीणों ने एक शव को देख कर पुलिस को सुचना दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन में जुट गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया की शव की पहचान डब्बू बनवासी उम्र 13 वर्ष पुत्री स्व० लालमन बनवासी निवासी करिया गोपालपुर थाना बरदा आजमगढ़ के रूप में हुई ।