रामगढ़: नाखनौल में गोवंश की चोरी और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 लोग गिरफ्तार, 3 छुरे भी मिले
Ramgarh, Alwar | Sep 10, 2026 रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत नाखनौल गांव में गोवंश की चोरी और हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दोपहर बारह बजे मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने चार घंटे में ही इस घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हुए तीन छुरे भी बरामद किए गए हैं।