लालगंज: सांगीपुर पुलिस ने महुआ सुखाने के विवाद में मारपीट करने वाले चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
सांगीपुर थाना क्षेत्र के दखिनहन का पुरवा पहाड़पुर गांव में महुआ सुखाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रतीक्षा यादव पत्नी विनोद यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल को वह अपने घर के दरवाजे पर